सोमवार, 27 अप्रैल 2020

धर्मवीर भारती का नाटक अन्धायुग की समीक्षा


‘वर्तमान युग की समीक्षा - अन्धायुग’ की समीक्षा

उस भविष्य में
धर्म – अर्थ ह्राशोंन्मुख
क्षय होगा धीरे धीरे सारी धरती का
सत्ता होगी उनकी
जिनकी पूंजी होगी .
जिनके नकली चेहरे होंगे,
केवल उन्हें महत्त्व मिलेगा .
राज शक्तियां लोलुप होंगी,
जनता उनसे पीड़ित होकर,
गहन गुफाओं में छिप छिप कर दिन काटेगी,

ऐसा कहा जाता है कि हमलोग कलियुग में जी रहे हैं जिसकी भविष्यवाणी लाखों हजारों वर्ष पूर्व की जा चुकी थी . उपरोक्त उदघोषणा को ही प्रसिद्ध कवि, लेखक और सामाजिक चिन्तक डॉ. धर्मवीर भारती द्वारा रचित अँधायुग की आत्मा कही जा सकती है . अँधा युग का अंग्रेजी में अनुवाद भी हो चूका है जिसे द ऐज ऑफ़ ब्लाइंडनेस या द ब्लाइंड ऐज कहा गया  है . अमांगलिक परिस्थितियों या युद्ध के बाद की त्रासदी के कालखण्ड को कवि ने अँधा युग की संज्ञा दी है . महाभारत की पौराणिक कथाओं को आधुनिक संदर्भो में वर्तमान समय तथा सत्य की अभिव्यक्ति हेतु अनूठा प्रयोग किया है . महाभारत के पात्रों को लेकर लिखी गई यह काव्यनाटक  को रचनात्मक प्रस्तुति के तौर पर नई उपलब्धि मिली है .
धर्मयुग पत्रिका के संपादक रहे धर्मवीर भारती जी द्वारा रचित अंधायुग का प्रकाशन सन 1954 ई० में हुआ था .लगातार कई वर्षों से मंचित अँधायुग हिन्दी काव्य नाटक या गीतिनाट्य की प्रतिनिधि रचनाओं में से एक है . महाभारत युद्ध के अंतिम दिनों पर आधारित यह नाटक युद्ध, युद्ध के बाद की दुर्गति- परिस्थतियों, युगान्तकारी समस्याओं, मानवीय मर्यादा, धर्म, महत्वाकांक्षा आदि को अद्भुत, प्रभावी तरीके से प्रकट करती है .
इस नाटक में महाभारत के अठारहवें दिन से लेकर भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु तक के क्षण को सजीवता पूर्ण ढंग से पाठकों व् दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है .
इस हिन्दी काव्य नाटक में विभिन्न पात्रों की योजना की गई है . ये पात्र महाभारत के केरेक्टर मात्र नहीं अपितु किसी विशेष प्रतीकात्मकता का बोध कराते है जिनका बहुत हद तक प्रस्तुत नाटक में उल्लेख हुआ है .

इस काव्य नाटक के प्रमुख पात्र हैं :-
अश्त्थामा, गान्धारी, धृतराष्ट्र, कृतवर्मा, संजय, वृद्ध याचक, प्रहरी- 1, प्रहरी-2, व्यास, युधिष्ठिर, कृपाचार्य, युयुत्सु, गूंगाभिखारी, बलराम, कृष्ण इत्यादि .

यह सर्व विदित है कि महाभारत, हस्तिनापुर के सिंहासन के लिए कुरु वंश के दो परिवारों कौरवों और पाण्डवों के बीच कुरुक्षेत्र में हुए महा युद्ध का वर्णन करने वाला यह महाग्रन्थ है .
धर्मवीर भारती द्वारा रचित अंधायुग शीर्षक काव्यनाटक में महाभारत युद्ध के अट्ठारहवें दिन की संध्या से लेकर प्रभास- तीर्थ में कृष्ण की मृत्यु के क्षण तक है . हालाँकि यहाँ यह बतलाना उचित रहेगा कि कृष्ण ‘अंधायुग’ में कभी मंच पर नहीं आते बल्कि अन्त में अश्वत्थामा को कृष्ण की मृत्यु का सन्देश देते हुए वृद्ध कहता है –

बोले अवसान के क्षणों में प्रभु


मरण नहीं है ओ व्याध .
मात्र रूपांतरण है यह
सबका दायित्व लिया मैंने अपने ऊपर,
अपना दायित्व सौंप  जाता हूँ मैं सबको .
अब तक मानव – भविष्य को मैं जिलाता था .
लेकिन इस अंधे युग में मेरा एक अंश
निष्क्रिय रहेगा, आत्मघाती रहेगा,
और विगलित रहेगा .

प्रमुख पात्रों का संक्षिप्त विश्लेषण के बाद प्रतीकात्मकता पर विचार करेंगे .
अश्वत्थामा – प्रतिशोधवश बर्बर पशु की भांति अँधा हो चुका है .
गान्धारी – दुष्ट पुत्रों के प्रति ममता के कारण अन्धी हो चुकी है .
धृतराष्ट्र – जन्मान्धता के साथ-साथ अंधों का महाराज है .
कृतवर्मा – पक्षपात एवं कर्तव्यवश यह यदुवंशी अँधा होना चुना है  .
संजय- तटस्थद्रष्टा होने बावजूद मोहवश निष्क्रिय अँधा बना .
वृद्ध याचक – ज्योतिष विद्या को एक मात्र सत्य मानने के भ्रम वश अँधा हो चुका था .
युयुत्सु – धर्मात्मा किन्तु दुर्भाग्य, हिन् भावना से पीड़ित साथ ही साथ दूसरों पर आश्रित रहने की प्रवृति के कारण उपेक्षित .
विदुर – धर्मराज किन्तु अधर्मियों के बीच रहने को अभिशप्त
कृपाचार्य – कौरवों – पाण्डवों के गुरु किन्तु पूर्वजों की कृपा से दबे हुए .
व्यास – पुरे घटनाक्रम के साक्षी किन्तु ज्ञान निधि को विलुप्त होते असहाय देखते हुए
युधिष्ठिर- युद्ध जीतने के बाद भी शोक संतप्त एवं पश्चाताप से पीड़ित
प्रहरी – राज महल के रक्षक किन्तु रक्षणीय कुछ भी नहीं और थके हुए भी .
गूंगा भिखारी – प्यासा सैनिक जिसकी जिह्वा कटी हुई और घायल पांव .

कृष्ण –
अश्व्थामा ने जिन्हें शत्रु कहा .
युयुत्सु ने जिन्हें खुद के दुर्भाग्य का दोषी तहराया .
संजय ने जिनको कोशा .
गान्धारी ने जिनको मृत्यु का शाप दिया .
विदुर ने जिनको प्रभु माना
धृतराष्ट्र ने जिनकी प्रभुत्व पर संदेह किया .
कृतवर्मा ने जिनको साहस से जितना चाहा .
कृपाचर्या ने जिनको अभिमानी समझा
वो वृद्ध याचक जो  ज्योतिषी ठहरा, जिनपर नया गणित बिठा डाला .
और व्यास जो थे त्रिकाल दर्शी .
इन्होने ही कृष्ण को विष्णु का अवतार कहा .
कृष्ण जिन्होंने स्वयं को करुणा, ज्ञान और प्रेम कहा .
मनुष्यों ने जिनको ईश्वर, परमात्मा और भगवान कहा .

पौराणिक कथाओं पर आधारित इस प्रकार के नाट्य साहित्य के पीछे साहित्यकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक सन्दर्भों को उजागर करना .
हिन्दी में नाट्य साहित्य में काफी प्रयोग हुए हैं और इस प्रकार की रचनाएँ व् नाटक सफल भी रहे हैं . ऐसे साहित्यिक प्रयोग से कलात्मक मूल्यों एवं संप्रेषणीयता की पद्धतियों में अभिवृद्धि हुई है . धार्मिक भावना के प्रेषण हेतु हिन्दी में कई रचनाएँ हुई हैं किन्तु अंधायुग अपने अतीत के सन्दर्भों को वर्तमान से जोड़ कर उन्हें विश्लेषित करता है अन्य रचनाओं के अन्धानुकरण के बजाय .

काव्य नाटक की उपलब्धि को निविवाद रूप से रेखांकित करने वाली रचना है . डॉ. धर्मवीर भारतीकृत अंधायुग . इस रचना ने हिन्दी साहित्य में पहली बार कविता और नाटक, साहित्य और रंगमंच तथा अतीत और वर्तमान का गहरा अभिन्न सम्बन्ध पूरी तीव्रता एवं सच्च्चाई से स्थापित किया .
अंधायुग में अंकित कुल चार पांच घटनाओं हैं जो उस कल के पतनशील व् विध्वंशक रूप को उद्घाटित करती है .
अँधा युग में अंकित कुल चार-पांच घटनायें हैं जो उस कल के पतनशील व् विध्वंशक रूप को उद्घाटित करती है .
पहला अंक – कौरव नगरी
दूसरा अंक – पशु का उदय
तीसरा अंक – अश्वत्थामा का अर्धसत्य
चौथा अंक – गान्धारी का शाप
पांचवा अंक – विजय एक क्रमिक आत्महत्या
मंगलाचरण से महान नाटक शुरू होता है जिसमें सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति भगवान विष्णु एवं ज्ञान और संगीत की इष्ट देवी सरस्वती की वंदना की गई है व्यास द्वारा .
उदघोषणा के अंतर्गत आनेवाले अंधे भविष्य की प्रमाणिकता सिद्ध करते हुए उसकी वस्तु स्थिति व् परिस्थितियों का चित्रण किया गया है . ताकि दर्शक, श्रोतागण या पाठक अंधायुग के विषयवस्तु से परचित हो सके .
बीच में अन्तराल और अन्तराल के बाद नाट्यमंच पर पूर्व की भान्ति अंधकारपूर्ण वातावरण का पुनः सृजन अत्यंत सुनियोजित एवं व्यवस्थित है .
तीन बार तूर्यनाद के उपरांत देखने को तत्पर मंच पर आँखें टिकाये हुए कथा गायन के श्रवण से ये जान जाते हैं कि यह महा युद्ध के अंतिम दिन की उदासी भरी संध्या है . जहाँ कौरवों के सुने महलों में प्रहरी घूम घूम कर पहरा दे रहे हैं . पहले अपनी फिर सन्नाटे पसरे हुए गलियारे और पुराणी यादें (राजमहल से जुड़ी हुई ) की बातचीत करते हुए तत्कालीन  धर्म, संस्कृति और मर्यादा पर व्यंग करते हैं साथ ही साथ उन्हें अपनी निरर्थकता का आभास होता है . ये कहते हुए कि वे जिन चीजों की रक्षा कर रहे हैं अब यहाँ रक्षनीय कुछ भी नहीं . अर्थहीन मेहनत तो वे करते हुए थक ही गए हैं साथ में उनकी आस्था, उनका अस्तित्व उन्हें अर्थहीन प्रतीत हो रहा है . दो प्रहरियों की इस बातचीत से वर्तमान युग की जनता का बोध होता है जो मात्र पल पल अपने अर्थहीन जीवन में कुछ लोग निरर्थक परिश्रम कर रहे हैं तो वही कुछ लोग डरे – सहमे निष्क्रिय बैठे हैं .
अंधायुग काव्य नाटक में घटनाओं का मंचन हुआ है वे सुसम्बद्ध एवं सुनियोजित रूप से प्रस्तुत किए गए हैं . उक्त घटनाएँ महाभारत के शल्य पर्व, सौप्तिक पर्व, शान्ति पर्व, आश्रमवासिक पर्व, महा प्रस्थानिक पर्व आदि दीर्घ प्रसंगों में बिखरे हुए इतिवृत्त की भांति है. यहाँ यह बताना भी श्रेस्कर होगा कि जब युयुत्सु भीम व् जनता से अपमानित होता है , खुद की हिन् भावना से ग्रसित होकर आस्था विहीन होकर आत्मघात  करने की चेष्टा करता है . घायल युयुत्सु की सेवा श्रुश्रुसा विदुर करते हैं . परीक्षित, जिनका अन्धायुक्त नाटक में मात्र एक बार नाम लिया जाता है वो भी यह बतलाने के लिए कि परीक्षित और युयुत्सु अब जीवित नहीं है . परीक्षित युधिष्ठिर के बाद हस्तिनापुर का उत्तराधिकारी नियुक्त हुआ था और युयुत्सु उनका प्रधान सेनापति बना . कृपाचार्य ने परीक्षित को धनिर्विद्या सिखाई थी.  युधिष्ठिर के राज्यभिषेक से लेकर युयुत्सु का प्रेत योनी के रूप में विचरण के दौरान अश्वत्थामा से संवाद है . इतने बड़े घटना क्रमों और अंतरालों को काव्य नाटक अंधायुग  के रचनाकार भारती जी ने बड़ी सुविधापूर्ण ढंग से मात्र कुछेक अंशों को पर्दे पर प्रकट किया है जिससे उनकी गहन प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता को दिखता है .

वास्तव में धर्मवीर भारती जी की ये रचना पौराणिक बनाम आधुनिक कृति है . डॉ कमला प्रसाद पाण्डेय ने इसी सन्दर्भ में कहा है –“इस प्रख्यात कथावस्तु में नए सन्दर्भ नई समस्याएं, युद्ध की संस्कृति एवं अनास्थाओं की उत्पाद्य वस्तु को कवि ने एक साथ रूप प्रदान किया है जिसके सभी पात्र एवं घटनाएँ भी उत्पाद्य हैं यद्यपि उनकी रेखाओं का रंग पुराना है”
अंधायुग की स्थापना में भारती ने कहा है जो कृष्ण के व्यक्तित्व से चेतना को प्रकाशित करती है यही इस काव्य नाटक का केन्द्रीय भाव है उद्देश्य है . इसी उद्देश्य की प्रतिक्त्मकता ने तृतीय विश्वयुद्ध के त्रासद द्वन्दों के मध्य चल रहे वर्तमान युग को ज्योति और विश्वाश देने का प्रयास किया है .
अँधा युग शीर्षक भी प्रतीकात्मक है . द्वितीय विश्वयुद्ध के लोमहर्षक परिणामों ने राजनीति और साहित्य को अन्धकार से भर दिया है जिसका प्रतीक अंधायुग बना . आज संसार में संकट की स्थतियों से मनुष्य की आत्मा और जीवन जर्जर हो चुका है और विकृत भी .

अँधा युग के पात्रों के जिवंत चित्रांकन और व्यक्ति की मूल प्रवृत्तियों के प्रतीक रूप में प्रस्तुति कारण के साथ साथ यह भी द्रष्टव्य है कि ये सभी चरित्र मानवीय अस्तित्व की अपेक्षा विशेष विचार धारा अथवा कुंठाओं के प्रतीक अधिक हैं . युधिष्ठिर एवं धृतराष्ट्र नेतृत्व वर्ग की अन्धी शक्ति उपासना, सम्पूर्ण विश्व पर एकाधिकार की स्वार्थी वासना के प्रतीक हैं .

चौथे अंक में गान्धारी मानवता का वह घबराया हुआ वर्ग है जो युग बर्बर पशुत्व, अमर्यादित नैतिकता और जीवन के द्वन्दमय विरोधाभासी संस्कारों के कारण प्रतिक्रिया स्वरुप कटु निराशा की अनास्था का मार्ग पकड़ लेती है .
द्वितीय अंक में अश्वत्थामा प्रतिहिंसक पशुत्व और एक न्यूरोटिक युद्ध लिप्सा के अर्धसत्य का प्रतीक है . उसे गलत प्रतिशोध के कारण निराशा एवं अंतर्द्वंद की यातना के लिए अभिशप्त एवं विक्षिप्त बना दिया गया है . अश्वत्थामा उस वर्ग का संकेत देता है, जिसपर महायुद्ध का प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ा. महायुद्ध के सीधे प्रभाव में आने वाले राष्ट्रों के मानसिक असंतुलन की यह विक्षिप्त पूर्ण अवस्था अश्वत्थामा के रूप में स्पष्ट रूप से सामने आती है . अश्वत्थामा के ब्रम्हास्त्र प्रयोगों में अणु विस्फोट का संकेत है .
अंधायुग का युयुत्सु आज के उस मानव का प्रतीक है, जिसे हम आज का धुरीहीन भटकता हुआ व्यक्ति कह सकते हैं .
दोनों प्रहरी जन सामान्य का प्रतीकत्मक चित्र है . इन्ही दो पात्रों से नाटककार वर्तमान जीवन में व्याप्त शून्यता, निरुद्देश्यता तथा अस्तित्व संकट का बोध को भी व्यक्त करता है .
वस्तुतः इनका वर्तमान पात्रों के प्रवेश व् प्रस्थान को सुगम बनाने और कथ्य के वेग को कुछ विश्राम देने की एक चातुरी से अधिक और कोई नाट्य प्रयोजन नहीं पूरा करता .
कथात्मक दृष्टि से भी अँधायुग की कथा प्रत्येक महासमर के उपरांत किसी भी युद्ध संस्कृति, अमानवीय विघटित विकृत मूल्यों, विकलांग, कुण्ठित और जीर्ण-शीर्ण, क्षत-विक्षत, घायल तन-मन कथा की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति भी है .
अँधायुग नाटक के कथा को अभिव्यक्ति देनेवाली संवेदना के माध्यम से नाटककार भारती ने युद्धोत्त्पन्न मूल्यहीनता, विकृति, कुण्ठा, और वैयक्तिक एवं सामुहिक विघटन के लिए आज के मानव को सावधान किया है .
कृष्ण की मृत्यु भी एक प्रश्न है. यह प्रश्न यही है कि आज भी विश्व में, समाज में संशय और स्वार्थ का राज्य है . मूल्य विघटन की स्थिति बन चुकी है और भविष्य अंधकारमय है . नाटककार का यह कथन जीवन मूल्यों की आस्था की पैरवी करता है “यह कथा ज्योति की है, अन्धों के माध्यम से ”     

<><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><> 

प्रस्तुत कर्ता –
अभिषेक कुमार
























  
   


सोमवार, 27 अगस्त 2018


रक्षा बन्धन : पर्व विशेष और इसकी प्रासंगिकता

रक्षा बन्धन अर्थात भाई बहन के प्यार का पर्व । किन्तु क्या प्रेम का कोई बन्धन होता है । प्रेम तो स्वतन्त्रता का दूसरा नाम है । हमें जीवन का मतलब ही प्यार करना सिखलाया जाता है । जिस जीवन में प्रेम नहीं है उसे जीवन नहीं कहा जा सकता । प्यार के बिना तो जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती । जैसे कि हम एक दीपक हो और उससे निकालने वाला प्रकाश हमारा प्रेम । यही है इस पवित्र बन्धन का तात्पर्य ।

रक्षा बन्धन हमारे संकल्पों से जुड़ा हुआ विषय है । हम जिस कार्य को सिद्ध करना चाहते हैं उसके पूर्व हमें संकल्प लेना पड़ता है । यह संकल्प ही हमें अपने लक्ष्य से जोड़े रखता है । जब हम पूजा – पाठ, धर्म – कृत्य, कर्म – कांड इत्यादि करते हैं तब रक्षा शूत्र बांधने की  परंपरा है । क्योंकि हम ये अनुभव कर सकें की ईश्वर से हमारा सम्बन्ध अटूट है । उन्होने हमारा हाथ थाम रखा है और जिस महान कार्य को हमें करना उसके साथ हमारी निष्ठा, लगन और समर्पण बनी रहे ।

संस्कृति और समय अपने प्रवाह से चलता रहा और युद्ध का दौर शुरू हो गया । सत्य – असत्य, धर्म – अधर्म, परोपकार – अन्याय तमाम विपरीत परिस्थितियों से जब संघर्ष शुरू हुआ तब महिला भी उससे वंचित नहीं रही। अपनी रक्षा, देश की रक्षा, धर्म की रक्षा के लिए बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा । साथ ही साथ बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना की, हमारा भाई सदा विजयी हो । भगवान सदैव हमारे भाई की रक्षा करें । महान प्रेम और अटूट श्रद्धा –विश्वाश से सिंचित यह पर्व हमारी परम्परा और विरासत से प्रेरित यह पर्व हमरी परम्परा और विरासत बन गई । जिसे संभाला और निर्वहन करना हमारा कर्तव्य है ।


आज रक्षा पर्व है । यहाँ मैंने राखी या रक्षा बंधन नहीं कहा । क्योंकि आजकल अधिकतर शब्द प्रदूषण के शिकार हो गए हैं । राखी पवित्र धागों के सम्बोधन के लिए प्रयुक्त होता है किन्तु राखी नामक युवती ग्लैमर की चकाचौंध में अपनी मर्यादा भूल जाए अपना नाम राखी रखे तो फिर उस शब्द की गरिमा धूमिल हो जाती है उसका महत्व कम हो जाता है।

किसी भाई को अपनी बहन का इंतजार है तो किसी बहन को अपने भाई के आने की प्रतीक्षा । ऐसे में एक फिल्मी गाना जो कुछ माह पहले ही आई थी। "आ जाओ ना " गायक अरिजित सिंह द्वारा मुखरित यह गीत बहुत सुंदर है । जीतने सुन्दर इसके बोल है उतने ही सुन्दर इस गीत के भाव। लेकिन गाने की शुरूआत  में नायिका कहती  है कि "ये फॅमिली रिलेसनसिप रिस्तेदारी, मुझसे नहीं होगा ये सब” उक्त कथन पर गंभीरता पूर्वक विचार करने पर दो बात सामने आती है । ये इसीलिए क्योंकि आज की पीढ़ी, टीवी- फिल्म और वेबसेरीज़ से ही सबकुछ सीख रही है और साहित्य उनकी पहुँच से दूर होता जा रहा है।

पहली ये कि ये जो वह कह रही है वह हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति है ही नहीं । उसके कथन से पता चलता है वह पात्र  पश्चिमी विचारों का प्रतिनिधित्व कर रही है और भारतीय नारियों / महिलाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है । टीवी-सीरियल में जो धरल्ले से दिखाया जा रहा है वह नहीं है असली तस्वीर । वह बनावटी है, दिखवाती है । जिसपर पूंजीवाद का ग्रहण और प्रभाव है । ऐसे टीवी सीरियलों में आज की महिलाएं उसमें खुद को ढूंढती खुद से सवाल करती है । खुद की तुलना कर खुद को हीन  भावना से ग्रसित पाती है।
भारतीय नारियों में जितना गौरव और आत्म विश्वाश है वह किसी दूसरे देशों में नहीं । औरतों की बर्बादी हुई है तो असामाजिक पुरुषों के कारण और अभद्र रूढ़ता से प्रभावित होने के कारण महिला का भविष्य थोड़ा धीमी रफ्तार से प्रकाशित हो रहा है ।

आज की नारी घर परिवार तो संभालने में निपुण तो है ही  साथ ही साथ वे ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर रही है जिसकी कभी कल्पना नहीं की गई थी । भारत की जितनी बैंकिंग कंपनी है लगभग उनसबकी मालिक महिला ही है । रसोई की बात हो या राष्ट्र के हालत के महिला की स्थितियों से अंदाजा लगाया जा सकता है । अन्तरिक्ष हो या वायुयान जिसमें यातायात और सुरक्षा दोनों शामिल है, पर्वतारोहण समेत कई खेलों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है खासकर भारतीय महिला ने विश्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया । शिक्षा या पुलिस प्रशासन का क्षेत्र आज महिला से वंचित ना रहा । आज महिला अबला नहीं रही कि किन्तु दुख कि बात ये है कि गर्ल–ट्राफ़्फ़िकिंग कि संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है ।  

दूसरी बात हमारे समाज कि बहने, बेटियाँ को देवी से संबोधित किया जाता है । उसे घर – परिवार कि जिम्मेवारी पुरुषों की अपेक्षाकृत महिला को पहले सिखलायी जाती है । वह इसका निर्वाहन बड़े कुशलता के साथ सिखाती है और संभालती है । हमारे समाज की पूरी बागडोर, हमारे देश की मान – प्रतिस्था, हमारे धर्म आस्था की नींव, हमारे रिस्ते नाते की डोर, हमारी संस्कृति और विचार, हमारे दैनिक कार्य  चाहे छोटे से छोटा क्यों ना हो । एक महिला या बहन ही उस केंद्र में होती है । अतः यह कहना सही होगा कि बहनें परिवारों को जोड़ती तोड़ती नहीं ।
इसके विपरीत कुछ हो रहा है तो समाज को परिवार को अपने विचार पर अपनी स्थिति पर अवश्य चिंतन करना चाहिए । आज हमारा परिवार और पर्यावरण दोनों खतरे में है । जिस तरह से बेटियाँ और वृक्षों की संख्या कम हो रही है वह दिन दूर नहीं जिस दिन हमारा अस्तित्व ही खतरे में पड़  जाएगा।
आज का दौर जहां रिस्ते, परिवार, समाज में एक विखराव सा प्रतीत होता है । लोग परिवार का मतलब सिर्फ मिया बीबी बच्चे तक ही समझते हैं । जो हमारी संस्कृति है ही नहीं । हम पर दुष्प्रचार का प्रभाव पड़ा है और हमने अपनी विचार धारा को भुला दिया है ।

हम तो पूरे विश्व को एक परिवार समझने वाले पूर्वजो की संताने हैं । हमारे लिए प्यार एक क्षुद्र भावना मात्र नहीं है बल्कि यह हमारे लिए प्यार, प्रेम, स्नेह, लगाव, भक्ति आदि ना जाने प्रेम के कितने रंग हैं, कितने प्रकार हैं । हम इसकी गिनती नहीं कर सकते । हम हिन्दुत्ववादी लोग ना सिर्फ अपने परिवारों में सिर्फ प्रेम ढूंढते या पाते हैं वरन पशु पक्षी यहाँ तक निर्जीव वस्तुओं तक में हम प्रेम और ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव करते हैं।
जब हम हिंदुओं  का हृदय इतना विशाल है तो हममें सम्पूर्ण जगत को सही मार्ग दर्शन देने की काबिलियत भी है। फिर हम उनकी क्षुद्र मानसिकता / धनलोलुपता अपने समाज और देश और व्यक्ति पर हावी क्यों होने दें । हमें अपनी विचारधारा, अपने धर्म, अपनी मर्यादा, अपने रीतिरिवाज, अपनी सांस्कृतिक परम्परा को जीवित रखना होगा । इसकी रक्षा करनी होगी।


रक्षा बंधन की विशेष शुभकामनाओं के साथ आपका प्यारा  भाई
अभिषेक














गुरुवार, 16 अगस्त 2018

Atal ji ki yad me.... 
Dil se nikli ek kavita. 
Prastut hai...

A- ae bharat ke ratn,
T- tune kiye jo prayatn.
A- abhari hai ham, ki
L- laut aao hey hind chaitany.


B- bhart ke tum atal sankalp ho,
I- ln dino bhi, tum ek matr vikalp ho.
H- hindustan pukarta hai thumne,
A- aap nahito, kaise desh ka   kayakalp  ho ?
R- ro raha hai desh, aap ki yad me
I- is hriday ka dukh ab kaise alp ho.

B- bhasan ho hindi me, tere jaisa,
A- andaj ho rajnetao ka, tere jaisa.
J- jo pure jagat ki jay chahe, koi tere jaisa,
P- parmanu sampan rastra banade, koi tere jaisa.
E- ek brambhchari sa, jivan ho tere jaisa.
Y- Yaha koina raha, ab  atal sarkar tere  jaisa,
I- is desh ki naiya ko, patwar chahie tere jaisa.


Atal ji ke antim vidayi me ,
Shabd pushp ki sharadhjali.

- Abhishek kumar 
16.08.2018

Rachnatmak sansar

बुधवार, 15 अगस्त 2018

शुभकामनाएं और कुछ सवाल

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
निवेदित है कुछ पंक्तियाँ---

स्वतंत्र हैं हम सभी,
यह विश्वास कब होगा?
सपूत हैं मातृभूमि के,
यह एहसास कब होगा?

मिली है आजादी जो हमें,
आपसमें सहयोग कब होगा?
मिली है जवानी जो हमें,
इसका उपयोग कब होगा ?

लूटते हुए  देश को देख,
हम कबतक चुप बैठेंगे?
बँटते हुए देश को देख,
हम कब तक यूँ ही देखेंगे?

हैं भारतीय युवा हम बाहुबली,
फिर अन्याय कबतक सह पाएंगे?
हैं वीर योद्धा, जो करते रखवाली,
फिर ग़द्दारों के सर कबतक बच पाएंगे?

गरीबी से लड़ाई,
आखिर कब खतम होगी ?
देखो पड़ोसी की चतुराई,
कबतक हमें भरमायेगी ?

गेरुआ में ढोंगी छिपे हैं,
इन काले व्यापारी से, कौन बचाएगा?
धानी धरती, आज भी सूखे हैं,
किसानों को, इनसे कौन बचाएगा ?

बारी हमारी, अब आई,
तो क्यों न हम, जिम्मेदारी लें ?
अब तक जो, की हमने पढ़ाई,
तो क्यों न अब हम, नेताओं की हाजरी लें ?

व्यवस्था नई, तकनीक नए,
भाई ! क्यों न हम बात करें?
जिज्ञासा नई, नवाचार नए,
क्यों न हम, ऐसे हालात करें?

गाँव और ग्लोबलाइजेशन,
इन दोनों को कौन जोड़ेगा ?
बिगड़े हैं जल-वायु के सिचुएशन,
इनलोगों को कौन समझायेगा ?

आजादी के ज़श्न में आज,
पूछे दिल से कुछ ऐसे ही प्रश्न ।
सार्थक होगा दिन जो आज,
फिर मन में जीवन में और जगत में;
लहराएगा तिरंगा प्यारा ,
अति प्रशन्न अति प्रशन्न ।

नमन मेरा, उस कुर्बानी को
नमस्कार है , उस बलिदानी को।
प्रणाम है उस पराक्रमी को
सलाम है उस प्रहरी सेनानी को ।
नत मस्तक हैं हम वीर शहिदों के आगे,
कोटि कोटि वंदन है मातृभूमि के आगे।


लेखक -
अभिषेक कुमार 'अभिनंदन'
15 अगस्त 2018

रचनात्मक संसार




रविवार, 15 जुलाई 2018

रचनात्मक संसार @ फिल्मी –बातें



नैतिकता के साथ समझौता करने का अंजाम 
: बी॰ ए॰ पास 

माँ – बाप का एक हादसे में गुज़र जाना एक हादसे जैसा नहीं लगता एक धोखे जैसा लगता है । इस फिल्म का उक्त पहला डायलोग कुछ ऐसा ही है। जो चंद शब्दों में बड़ी बात कह देता है। अगर हम स्वयं अपनी या आँय किसी शक्स के हादसे की बात करें, चाहे वो हादसा किसी भी प्रकार का क्यों न हो । हर एक हादसा धोखा होता जो हमारी ज़िंदगी खुद हमें धोखा दे जाती है । ज़िंदगी किसने किसी की कब सुनी वह तो अपने मन से चलने वाली है।

फिल्म के मुख्य पात्र मुकेश कुछ इसी तरह के हादसे का शिकार हो जाता है। उसकी दो छोटी बहने हैं । सभी कॉलेज के विद्यार्थी हैं । तीनों अपनी बुआ के घर में रहते हैं। पर ये सिलसिला ज्यादा दीनो तक नहीं चलता । दो बहनों को प्रायवेट  होस्टल भेज दिया जाता है। और बुआ उससे घर के छोटे काम काज में उलझाते रहती है। बुआ को अपनी सहेलियों के साथ वही घर पर ही पार्टी मनाने का खूब शौक है। और इस पार्टी का सारा काम काज इसे ही करना पड जाता है। वो सबके जूठे प्लेट ग्लास उठाता है । 

उन्हें सर्व करता है। मुकेश इस तरह से उब चुका था। और खीज आकर उसकी मनोवृति भाँप कर उसकी बुआ उसे घर से निकाल देती है । 

ज़्यादातर स्टूडेंट्स जब वो ग्रेजुएशन में होता है तो उसे जिन्दगी का दांव पेंच मालूम नहीं रहता । फिर भी मुकेश काम से कम शतरंज का दाँव पेंच मालूम था। वो बचपन से ही सतरंज खेलने का शौकीन था। इसी खेल ने उसे एक मित्र से मिलवाया। वह मित्रा डेड बॉडी बॉक्स का काम करवाता था। केवल दोस्ती से जिन्दगी नहीं चलती। ज़िंदगी जीने के लिए सबसे जरूरी चीज है पैसा । ऐसा सबलोग कहते हैं किन्तु कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो जिन्दगी सँवार देते और कुछ दोस्ती वह भी लड़कियों से हो सकता है जिन्दगी खत्म कार्वा दे। पीआर उस भोले भले लड़के जो बी ए के सभी छात्रों का एक तरह से प्रतिनिधि चेहरा है। उसे भी एक लड़की ने अपने सेक्स का शिकार बना लिया। वह लड़की शादी शुदा होते हुए भी अपने पति से संतुष्ट नहीं है। दर्शकों के लिए दिलचस्प बात यह होती है जब वे जानते हैं कि यह लड़की ऐसे कितने लड़कों का यूज कर रही है। साथ उसे वेश्या वृत्ति के काले धन्धे में फंसा रही थी। 

पहले सेक्स फिर गुस्सा फिर नशा फिर हत्या । यही तो होता आया है इस तरफ चले गए लोगों का और इस कहानी में भी यही हुआ पहले किसी और इस कहानी में भी यही हुआ पहले किसी और कि हत्या फिर बाद में अपनी स्नातक कक्षा में लड़के जवानी के उफान पर रहते हैं और अगर इस उफान को नियंत्रित कर अपना ध्यान ज़िंदगी के लक्ष्य पर होना चाहिए सतत उसे पाने के लिए किए गए प्रयास से आनंद लेना चाहिए। लेकिन ये तो फील्म  है यहाँ तो वही होता है जो नहीं होना चाहिए। अगर किसी ने इस दौरान जरा सी चूक कि तो उसका कहीं अता पता नहीं रहता। 

बिना लगाम के घोड़ा कैसे कोई रुकावट नहीं देखता ठीक यही होता है सेक्स की दुनिया में। ये एक ऐसा दरिया है जिसमें आप बहते चले जाते हैं और आप को पता नहीं चलता । सेक्स सबसे बड़ा शत्रु है, यही इस फिल्म का संदेश है। वेश्या वृत्ति के जल से जकड़ा हुआ इंसान कभी बाहर नहीं निकल सकता यही तभी संभव है जब उसकी मौत आए। और कुत्ते की मौत देना इस धन्धे का बड़ा प्रमुख सगल रहा है। मुकेश के साथ भी कुछ ऐसी ही ट्राज्ड़ी आई एक तरफ पुलिस उसके पीछे थी एक तरफ इस धन्धे में वह मुजरिम भी बन चुका था। वह यह सब गलत काम पैसे के लिए ही कर रह था किन्तु पैसे न मिलने की वजह से वह उस मैडम का ही खून कर देता है जिसे उसने इस धन्धे में उतारा था। न उसे पैसा मिला। न उसे तृप्ति मिली। न वह अपने ज़िंदगी में कुछ कर ही पाया अब उसे फैसला लेना था कि अपने दो बहनों के सामने काले चेहरे लिए कैसे जाएगा या फिर इस ज़िंदगी में कैसे सांस ले पाएगा जब हर जगह से दुर्गंध आ रही है। 

बी ए पास सिनेमा जो की एक घंटे 35 मिनट की फिल्म है जिसे कई सारे अवार्ड मिले हैं। जिसमें प्रमुख है - Filmfare Critics Award for Best Actress, Screen Award for Best Villain, Screen Award for Best Story जिसके डाइरेक्टर है अजय बहल और यह फिल्म आधारित है लेखक मोहन सिक्का के एक कृति जिसका नाम है 'एक रेलवे आंटी'।

जहां तक इस फिल्म के कास्ट पर बात करें तो मुख्य रूप से चार किरदार हैं इस फिल्म में। 

सारिका ,मुकेश, खन्ना, जोनी जिसका रोल क्रमशः अदा किया है शिल्पा सुकला,राजेश शर्मा, देवेन्दु भट्टाचार्य ने । 

इस फिल्म की मुख्य अदाकारा शिल्पा सुक्ला जो बिहार से है जिन्होंने चक दे इण्डिया फिल्म में भी अपनी आदाकारी का परचम लहराया है। इनकी आँय फिल्में -भिंडी बाजार , क्रेज़ी कुक्कड फॅमिली फ्रमुख हैं। 

मुकेश का किरदार निभाया है सहदाब कमाल ने , जिनकी अन्य फिल्में हैं मेरठिया गंगस्टर और हर हर ब्योमकेश

अनुला नव्लेकर और शिखा जोसी ने छोटा सा किरदार निभाया है । शिखा जोशी अंधेरी मुंबई से ताल्लुक रखने वाली ये एक्ट्रेस का 2013 में अज्ञात कारणो से निधन हो गया। अनुला नव्लेकर दिल्ली से है जो येल यूनिवरसिटि ऑफ आर्ट अँड ड्रामा की छात्रा हैं । 2016 मे आई ब्रहम नमन फिल्म में उन्होने काम किया है। 

राजेश शर्मा की आप कई सारे फिल्म देख चुके होंगे लव सब ते चिकेन् खुराना, रसे 3, द dirty पिक्चर आदि । ये न सिर्फ हिन्दी फिल्मों में बल्कि बांग्ला फिल्म में काम करते आ रहे हैं। जिन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। डिबयानशु भट्टाचार्य जो फिल्म देव D से ख्याति अर्जित की थी।



एक गाना होते हुए भी फिल्म कहीं से उबाऊ नहीं लगता । शुरू से अंत तक आप केरेक्टर से जुड़े रहेंगे किन्तु आज कल के फिल्मों में कोई पात्र संघर्ष के उच्च  स्तर तक नहीं पहुँच पाता। ज्यादा तर फ़िल्मकार या लेखक पात्र के आत्म हत्या पर अपने कहानी को समाप्त कर देते हैं । फिल्म जिस मुद्दे की बात करती है उसे और अधिक गंभीरता से पड़ताल का प्रस्तुत करनी चाहिए। 

- अभिषेक कुमार 

- abhnandan246@gmail।com 

- रचनात्मक संसार @ फिल्मी –बातें

- (19.10.2013)



प्रतिबद्धता से भयग्रस्त आज का इंसान : शुद्ध देशी रोमान्स (रचनात्मक संसार @ फिल्मी –बातें)


प्रतिबद्धता से भयग्रस्त आज का इंसान : शुद्ध देशी रोमान्स

फिल्म की कहानी और रिव्यू

आदमी जिस  परिवेश वातावरण में रहता है उसका पहनावा- ओढ़ावा, रहन- सहन, बात – विचार उसी के अनुरूप हो जाता है। बहुत कम लोग लीक से हट कर सोच पाते हैं। इसके कई कारण हैं । सबसे बड़ा कारण है कि समाज ने हमने विभिन्न प्रकार के नियम कानून से बांध रखा है। हम जिन्दगी भर सोचते रहते हैं कि हम आने वाले समय में स्वतंत्र हो कर जिएंगे पर ऐसा कहाँ हो पता है । बचपन में पढ़ाई और उसमें अव्वल आने का दबाव। तो कॉलेज के बाद नौकरी ढूँढने और कैरियर सेट करने का दवाब । फिर शादी करने का दबाव ।


शादी करने की बारी आए तो उसमें भी अपनी मर्जी नहीं, सामाजिक रीति रिवाज का दबाव । इन्हीं दबावों कि वजह से हम कन्फ़्यूजन में जीते हैं। डाऊट कभी हमारा पीछा नहीं छोडता। लाइफ सेटेलमेंट, बोले तो दाए हाथ में नौकरी और बाएँ हाथ में छोकरी। कौन सी नौकरी करूँ और कौन सी छोकरी से ब्याह करूँ? ये दोनों प्रश्न से शायद ही कोई इंसान बच पाया हो।
इस कहानी का पात्र रघुराम की  जिन्दगी, कुछ इसी उधेरबुन में है। रघुराम विदेशी लोगों को इंस्ट्रक्ट करता है यानि वो गाइड का काम करता है। मात्र यही नहीं हैं उसके काम दूकानदारों से कमीशन खाना भी  है । उनकी महंगी सामान बेचवा कर । साथ ही साथ शादी के सीजन में पेशेवर बाराती बनकर पैसे कमाता है।
वह सच्चे प्यार के लिए शादी करना चाहता है किन्तु शादी के बाद सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं इसी कन्फ़्यूजन की वजह से वह अपनी शादी से भाग जाता है और किसी दूसरी लड़की (गायत्री) से ईश्क में पड़  जाता है। इन दोनों की मुलाक़ात एक शादी में हुई थी, जिसमें दोनों पेशेवर बाराती बनाकर गए थे। अब गायत्री भी आम लड़की की तरह नहीं है। उसे लगता है कि प्यार – व्यार मन का  खयाली पुलाव है। सच्चा  प्यार जिन्दगी में मिलता ही नहीं है। बस धोखे ही धोखे हैं इस जीवन में।
किन्तु,  रघु के उलझे बातों और भोलेपन स्वभाव के कारण गायत्री भी बड़े कन्फ़्यूजन में पड़  जाती है । किसी तरह बात आगे बढ़ते-बढ़ते दोनों एक दूसरे से शादी के लिए तैयार हो जाते हैं। किन्तु इस बार गायत्री शादी से भाग जाती है । अब रघु भी अजीबोगरीब सिचुएसन से गुजर रहा होता है । उसे कभी लगता है पहली शादी ही ठीक थी। फिर गायत्री से मैं शादी करना क्यों चाहता था। कभी लगता है कि गायत्री को मैंने ही मनाया था। इसके लिए गलती मेरी ही थी । फिर अचानक जिस लड़की तारा  को शादी में छोड़ कर भागा था  उसी से मुलाक़ात हो जाती है। फिर रघु  तारा  में फिल्मी रोमांस शुरू हो जाता है । इस रोमांस मे ब्रेक तब लगता है जब एक दिन रघु गायत्री से टकराता है इस दौरान सावित्री भी साथ होती है  । फिर रघु अनमने से रहने लगता है फिर तारा भी छोड़ कर चली जाती है।
रघु और गायत्री फिर से एक दूसरे के करीब आते हैं। दोनों में बातों का सिलसिला होता है। इतना सब हो जाने के बाद भी रघु को ये समझ नहीं आ रहा था कि  दोनों में से किसे चुने ?
शुरू से अंत तक दर्शकों को यही कन्फ़्यूजन का मामला सीट से बांधे रखता है । अंत में रघु और गायत्री को लगता है कि वे वास्तव में एक दूसरे से प्यार करते हैं। वहीं तारा को लगता है कि रघु उसे मिले न मिले पर, उसके  दिल में सदा रघु के लिए प्यार रहेगा। वहीं रघु को भी तारा  के लिए कहीं न कहीं यादें रहेंगी क्यों कि आदमी को ये याद नहीं रहता कि उसे एक दूसरे से प्यार कब हुआ बलिक उसे इस बात का हमेशा ख्याल रहता है कि उसको जो प्यार था किसी से वो कब छूटा था।
शादी के लिए भाड़े के बाराती, झूठी हँसी, दिखावटी सजावट और साजो सामान या ढेर सारे ताम- झाम कि क्या जरूरत है। शादी का मूल उद्देश्य तो सच्चा प्यार ही है तो फिर इस प्यार को शादी जैसे ठप्पे की क्या जरूरत है? तो इस कहानी की अपील है कि लीव इन रिलेसन शिप में जियो न यार । जोड़ी जम गई तो ठीक नहीं तो, तो भी ठीक। शादी करो, न करो क्या फर्क पड़ता है और शादी को लेकर घबराना कैसा? सच्ची बात तो यह है कि हमारा मन बड़ा चंचल है । उसका काम ही है कनफ्यूज रहना।
तो बात पते की ये है कि मन को नियंत्रित करने कि जरूरत नहीं है न ढील छोडने की। जो दिल करे कर डालो और सिर्फ यही सोचो की जो होगा वो देख जाएगा।6 सितंबर 2013 को रिलीज हुई ये फिल्म जिसका निर्देशन किया है मनीष शर्मा ने। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल किया ही साथ ही कई अवार्ड भी अपने नाम किए। मनीष शर्मा को इस फिल्म के लिए फिल्म फेर अवार्ड से नवाजा गया है।
इस फिल्म में गायत्री का किरदार निभाया है परिनीति चोपड़ा ने, रघु का शुशान्त सिंह राजपूत ने, तारा का रोल अदा किया है वाणी कपूर ने, गोयल जो शादी का एक तरह से ठीकेदार का काम करता था उसका रोल अदा किए है ऋषि कपूर ने। एवं आँय किरदारों ने खूब अच्छा काम किया है।
 इस फिल्म के गाने भी हिट रहे हैं । बैक्ग्राउण्ड ट्रैक भी काफी अच्छा है। इस फिल्म के बेहतरीन म्यूजिक का श्रेय जाता  है सचिन जिगर को। इस फिल्म  मे कुल नो गाने हैं जिसमें मुझे 'गुलाबी' सॉन्ग बहुत अच्छा लगा।
 – अभिषेक कुमार, रचनात्मक संसार @ फिल्मी –बातें
डेट- 20.10.2013


शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

क्या हैं डायरी लिखने के फायदे और तरीके ?





      डायरी लेखन : 

        क्यों लिखें, क्या लिखें और कैसे लिखें?
  • डायरी लिखने से मानसिक बोझ कम होता है ।
  • डायरी लिखने से योजना बनाने और सही समय पर उपयुक्त कार्य करने में मदद मिलती है ।
  • इससे जो कार्य पूरे करने हैं उनकी रूपरेखा एवं उद्देश्य स्पष्ट होती है
  • डायरी लिखने से हमारे मस्तिष्क के कार्य करने की शक्ति दो गुणी बढ़ जाती है ।
  • डायरी लेखन से स्मरण शक्ति बढ़ती है ।
  • लम्बे समय – अन्तराल पर हमारा मस्तिष्क बहुत कुछ भूल सकता है, इस लिए उसे लिखना जरूरी होता है
  • कई बार हमारे दिमाग में बहुत अच्छे विचार आते हैं, उसे तुरन्त नोट कर लेना चाहिए । अन्यथा वे विचार गायब हो जाते हैं।
  • अपनी समस्या को डायरी में लिखने से मन हल्का और तनाव मुक्त हो जाता है ।
  • रुचि पूर्वक डायरी लेखन से समाधान परक विचार व नए आइडिया दिखने लगते हैं ।
  • किसी भी समस्या को हल करने के लिए मस्तिष्क का दबाव मुक्त होना जरूरी है, इसके लिए
  • डायरी लेखन बेहतरीन दवा है ।
  • सोने से पूर्व डायरी लेखन से नींद अच्छी आती है ।
  • डायरी लिखने से अकेलापन और अवसाद दूर होते हैं साथ ही साथ लेखन कला का विकास होता है ।  


अपनी डायरी में क्या – क्या लिखें ?
  • भविष्य की योजना
  • अतीत के अनुभव
  • वर्तमान में चल रही परिस्थितियों का विवरण
  • अपने दिनचर्या की समीक्षा
  • अपने कार्यों का लेखा – जोखा
  • अपने मनपसंद लेखकों के प्रेरणादायी विचार
  • अपनी भावनाओं को लिखकर विश्लेषण करें
  • कुछ नए आइडिया
  • कुछ नया करने के संकल्पों की चर्चा
  • देश- विदेश के घटना क्रमों पर अपनी  राय – विचार
  • पढ़ रहे पुस्तक या ब्लॉग  के लेखक को कोई सुझाव


अपनी डायरी कैसे लिखें?
  • अपनी डायरी को अपना दोस्त समझें, और पूरे दिल से अपनी बात बिना संकोच के साथ लिखें ।
  • रात को सोने के पूर्व लिखें या फिर दिन का कोई भी समय जब आप फ्री हों ।
  • आप एक सुंदर सी डायरी में या खुले कागज पर लिख सकते हैं
  • आप ऐप्स के जरिए अपने कम्प्युटर , मोबाइल या टैब पर डायरी लेखन कर सकते है। 
  • सेल्फी में  विडियो भी बना सकते हैं या फिर केवल औडियो रेकॉर्ड कर सकते हैं।


C-7a: Pedagogy of social science [ B.Ed First Year ]

1. माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने के लिए आपके द्वारा चुने गए विषय का क्षेत्र क्या है ? उदाहरण सहित व्याख्या करें। माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने के लिए हम...