शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

अखण्ड ज्योति


अखण्ड ज्योति
नव युग की संदेश वाहिका,
नवप्रभात की सुन्दर कलिका ।
महाकाल की नवीन चेतना,
साधु संत की प्रेरक संवेदना ।
ऋषि महर्षि की प्रखर साधना,
मानवीयता की अग्रदूत बनकर ।
विचार क्रांति का मशाल लिए,
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई है।


संस्कृति की बोध पुस्तिका,
संस्कार के बीज रोपने।
अध्यात्म ज्ञान से सिंचित करने,
विज्ञान क्षेत्र का विस्तार करने,
विचार शीलता को पोषित करने।
साहित्य जगत का उद्धार करने,
युग निर्माण का शंखनाद कर।
जन जन को श्रेष्ठ पाठ पर चलाने,
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई है।


नास्तिकता का निशान नहीं,
कुरीतियों की कालिख नहीं।
विपत्तियों मेन अब कोई अकेला नहीं,
राहे जिंदिगी में अब कोई भटेगा नहीं ।
गायत्री मंत्र है अमृत अनुदान,
गुरुवचन है पारस की खान ।
पूज्य गुरुदेव ने अपना जीवन हवन कर,
उज्ज्वल भविष्य की शुरूआत हुई है।  
ईश्वरीय कृपा का अभिसिंचन करने,
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई है।

मुर्क्षित मानवता में नव जीवन आई है,
अज्ञान – अंधरे से सबसे मुक्ति पाई है ।
संशय – संदेह नहीं रहे, अब खुशहाली है,
काम क्रोध लोभ की जंजीरों को तोड़ें हम ।
युग ऋषि के बतलाए मार्ग को अपनाएं हम,
यज्ञ सुलभ लेकर आए गुरुवर ।
जन – जन को प्रज्ञावान बनाने,
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई है ।

जहाँ चर्चा हो गुरुवर के पाती की,
चेतन बन जाए जड़ भी माटी  भी ।
परिवारों में प्यार बढ़े,
बच्चे सदाचारी बने।
युवाओं का आत्मविश्वाश बढ़े,
अभिभावक उत्तरदायी बने।
प्रज्ञावतार पूज्य गुरुदेव सृजित किए ,
वैज्ञानिक – अध्यात्म की आधार-शीला,
मनुष्य में देवत्व जगाकर,
स्वर्गधरा पर लाने;
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई ।

वेदमूर्ति की दिव्य कक्षा,
तपोनिष्ठ की दिव्यसुरक्षा ।
श्री राम की पुरुषार्थ परीक्षा,
पूज्य गुरुदेव की संकलित दीक्षा ।
ये पत्रिका नहीं पारस है,
सबको स्वर्ण बनाने;
अखण्ड ज्योति अवतरण हुई है ।

गुरु - शिष्य  का गौरव नाता,
पिता- पुत्र का पवन रिस्ता।
पूरा विश्व अंधेरे में,
पूज्य गुरुदेव ने, अदभूत ज्योति जलाई।
पूरे विश्व को परिवार बनाकर,
हाथ – पकड़कर चलना सिखाये।
गृहस्थ जीवन को तपोवन बनाकर,
वात्सल्य प्रेम की गंगा बहाने;
अखण्ड ज्योति अवतीर्ण हुई है ॥  

-  -  अभिषेक कुमार
abhinandan246@gmail.com




सोमवार, 2 अप्रैल 2018

.......चम्पा को बचाना है.......

हम सब ने ये ठाना है।
चम्पा को बचाना है ॥ 
निर्मल हो इसकी धारा,
अब कोई कूड़ा - कचरा, 
इसमें ना  गिरना है ।
हम सब ने ये ठाना है।
चम्पा को बचाना है॥


भागलपुर की धरती हो हरी भरी,
आओ एक- एक मिलकर पेड़ लगायें ।
8 अप्रैल के मैराथन में,
आओ सारे मिलजुलकर दौड़ लगायें ।
पीपल के इस मिशन को,
सफल बनाना है।
माता समान, यह  चम्पा नदी
इसको स्वच्छ बनाना है। 
हम सब ने ये ठाना है।
चम्पा को बचाना है॥ 


मृत्यु सैय्या पर पड़ी,
जो भागीरथी थी कभी।
जीवन दायनी ये गंगा, 
नाला कहलाने को मजबूर है ये अभी।
इस पुण्य तीर्थ के थी समान ,
हुआ इसका अघोर अन्याय- अपमान । 
हम नगर वासी, अगर अब भी ना जागे ।
तो बड़ी कीमत चुकानी होगी ।
जो अगर, भाग ना लिए तुम,
इस अभियान में,
तो निश्चित ही तुमको पछताना है।


हम सब ने ये ठाना है।
चम्पा को बचाना है॥ 


यह चुनौतियों की विषम वेला है,
ना जाने किसने, घृणा का विष घोला है।
आओ भाई ! आओ बहना ! 
भागलपुर, यह  आदर्श नगर 
(जिसे आप सब स्मार्ट सिटी कहते हैं ) 
इसकी विरासत को, ना अब हमें खोना है,
भाईचारे के रंग में हमसबको रंग जाना है।
हम सब ने ये ठाना है,
चम्पा को बचाना है ।। 


-अभिषेक कुमार 










बुधवार, 14 मार्च 2018


दौड़िए
क्योंकि यही एक विकल्प है।


“ दौड़ता हुआ घोड़ा और चलता हुआ आदमी कभी बूढ़ा नहीं होता ’’ आपने कई बार सुना होगा । आइए इसे थोड़ा और सही तरीके से कहते हैं। “ घोड़े की तरह दौड़ता हुआ आदमी कभी बूढ़ा नहीं होता। ”

दौड़ना ही जीवन है। दौड़ना यानि गतिमान रहना। गति है , मोशन है तभी तक जीवन है। ठहर गए तो मृत्यु है। जब तक हमारे तन में खून दौड़ रहा है सांसें आ-जा रहीं हैं। तभी तक आप जिंदा हैं। इसलिए जिंदा रहना है तो दौड़िए। स्वस्थ रहना है तो दौड़िए। अमीर बनना है तो दौड़िए। स्वास्थ्य और समय, दोनों हमारे लिए धन के समान है,या कहें धन से कहीं ज्यादा मूल्यवान है। एक व्यक्ति जो दौड़ता है तो समझिए वह पैसे कमा रहा है क्योंकि उसके पैसे, जो दवा पर खर्च हो रहे थे; वह पैसा अब बच रहा है। दौड़ने से, हमारी कार्यक्षमता और सोचने की क्षमता का अद्भुत विकास होता है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, हम जीवन में तभी सफल हो सकते हैं; जब हम शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हों।  हम जीवन का वास्तविक आनंद तभी ले सकते हैं जब तक कि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ हों।

आधुनिक कार्य शैली और डेली रूटीन ने हमें बुरी तरह से प्रभावित किया । दूषित वातावरण और मिलावटी / प्लास्टिक युक्त भोज्य पदार्थ का सेवन करने से प्रतिदिन हम इनके दुष्परिणाम से जूझते जा रहे हैं। सारा दिन हम बैठे हुए बिता देते हैं। ऐसे हालात में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार होता जा रहा है। मोटापा सभी रोगों कि जड़ है। मोटापा से ही सभी खतरनाक बीमारियों को आमंत्रण मिलता है जैसे डाईबीटीज़, ब्लड–प्रेशर, हार्ट अटेक, ब्रेन हमरेज, मिर्गी, हड्डी व जोड़ों में दर्द आदि।

कहा जाता है हमारा शरीर मंदिर के समान है किन्तु अब हमारा शरीर बीमारियों का घर के समान हो गया है। ऐसे घर को खंडहर में तब्दील होने में देर नहीं लगते हैं। अतः सतर्क हो जायें। बस ऐसा समझिए कि आपने दौड़ना शुरू नहीं किया तो मौत, आप का शिकार कर लेगी। या फिर शोले फिल्म का वो सीन याद करें।  जिसमें गब्बर के हाथों की बन्दूक चल जाती है जैसे ही बसंती के कदम रुकते है। बीमारियाँ भी इसी ताक में रहती हैं कि हम गलती करें और उन्हें अटैक करने का मौका मिले। अगर आप इन बातों को नहीं समझ रहे तो फिर बस इतना जान लिजिए कि आप बीमारियों के चंगुल से कभी नहीं निकल पाएंगे। अगर आपने दौड़ना शुरू नहीं किया तो यदा कदा हीनता और मज़ाक का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने दौड़ना शुरू नहीं किया तो आपके सपने, आपके लक्ष्य कभी पूरे नहीं होंगे। कामयाबी तभी आपके पास आती जब आप में आकर्षण हों। आज का युग तीव्र प्रतियोगिता का युग है। जहां रफ्तार ही मायने रखता है। कामयाबी चाहिए तो दौड़िए। कहीं आप पीछे ना रह जायें, इसलिए दौड़िए। स्वयं से प्यार करते हैं तो दौड़िए। स्वयं का जानना है तो दौड़िए । स्वयं को जानना चाहते हैं तो दौड़िए। स्वयं को जीताना चाहते हैं तो दौड़िए।
दौड़ना एक मंत्र है जिसकी पुनरुक्ति से आप लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। दौड़ना ही जीवन लक्ष्य है। यह संघर्ष को पूर्ण रूप से परिभाषित करने में सक्षम है। दौड़ना ही खेल है। दौड़ना ही संस्कृति है। दौड़ना ही वह उपाय है जिससे हम खुद को, समाज को और विश्व को बचा सकते हैं।

आज नदियाँ, पर्वत, जंगल, वायु सारे संसाधन अपने मूल रूप से परिवर्तित/ विलुप्त/ बर्बाद और बेकार हो रहे हैं। अगर हम सब प्रतिदिन मात्र एक आध घंटे दौड़ें तो सब कुछ बचा सकते हैं। दौड़कर हम पूरी मानवता को महान संदेश दे सकते हैं। हम भाई-चारा और एक स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा दे सकते हैं।  हम स्वयं को ऊपर उठा सकते हैं, चाहे हम किसी भी समस्या से घिरे हों। चाहे हमारी आर्थिक, भौगोलिक और बुनियादी चीजें असमान हों। हम दौड़कर अपने साथियों, माताओं, बहनों एवं  तमाम शहर वासियों को जागरूक कर सकते हैं। बस मौका मिले तो चूकिए मत। नींद खुले तो फिर सोयिए मत। उठिए और दौड़ लगाइए। अपनी साँसों को गुनगुनाने दीजिए – “कुछ करिए कुछ करिए”- (चक दे इंडिया)

जिन्दगी बहुत छोटी है बस थोड़े से मौके हैं। जी जान से दौड़िए। बस दौड़ पड़िए। डर के आगे जीत है और जीत के आगे असली जिन्दगी। जीने का वास्तविक लुत्फ लेना है तो दौड़िए । अगर लिया है सफलता का संकल्प आपने तो सोचिए मत। दौड़िए! क्योंकि यही एक मात्र विकल्प है।


आइए इसकी शुरुआत हम खुद से करें। 8 अप्रैल 2018 को भागलपुर में हो रहे मिनी मैराथन में हिस्सा लेकर खुद को चुनौती दे, खुद को साबित करें।

*****
  




सोमवार, 26 फ़रवरी 2018



हम ही हैं रास्ता


हम ही हैं रास्ता,
हम ही है राही।
इस जीवन की मंजिल,
है क्या ? बता तो सही।

काम काम और काम,
क्या यही है जिन्दगी का नाम।
ढूंढ रहा हूँ पद चिन्हों को,
किस ओर गए हैं मेरे राम।

तत्पर हूँ ताज त्याग करने को,
सहज तैयार हूँ वन गमन करने को।
उत्सुक हूँ, सत्य की रक्षा के लिए,
बता कहाँ शेष है, आग लगाने को।

जीतना जानता हूँ,
फिर भी स्वयं को अनभिज्ञ मानता हूँ।
यही तो रहस्य है जीवन का,
बता तो जरा, मैं जो सोचता हूँ।

हम ही हैं रास्ता,

हम ही है राही।
इस जीवन की मंजिल,
है क्या ? बता तो सही।






-*-*-*-


कोई अपना सा

एक सवाल उठा,
जैसे धुआँ हो गुबार सा,
हाँ, सांसें भी रुक सी गई।


एक जिन्दगी ही सही,
जैसे बाकी सब करते रहे गलतियाँ।
ना जान पाये हम कभी,
सजा जो हमें मिलती गई।

एक खुशी की खातिर,
जैसे चारों तरफ बिछी हो कांटियाँ।
मुस्कुराहटें दी हमने सभी को,
पर किसी को मेरी खातिर एक आँसू ना आई।

एक धुन बजी,
जैसे कि एक लहर
दिल को छू कर चली गई।

एक आवाज आई,
जैसे एहसासों के वे पल।
यादों के झोंके आई और चली गई।


एक दर्द जो जगा गई।
जैसे कोई अपना सा,
चला गया हो दूर कहीं।





*-*-*-*-*


मैं


मैं एकांत हूँ,
इसलिए मैं स्वतंत्र हूँ.
मैं मौन हूँ,
मैं स्वं ही मुग्ध–मंत्र हूँ।

रचनात्मक हूँ
यद्द्पि मैं जीर्ण शीर्ण हूँ.
मैं खुश हूँ,
क्योंकि मैं सम्पूर्ण हूँ.

मैं प्यार हूँ,
मैं पानी की धार हूँ,
मैं प्रकाश हूँ,
मैं जिन्दगी की आश हूँ।

मैं हंसी हूँ,
मैं मज़ाक हूँ।
मैं सबकुछ हूँ
और मैं ही खाक हूँ।



-*-*-*-*-


जो तेरा रूप है.

सोना सा,
ये जो धूप है.
भाए मुझे,
जो तेरा रूप है.

यादें...
जैसे ठंडी हवाएँ.
आए – जाए,
कभी हँसाए ये कभी रुलाये.

वो अदायें, हाय ....
गुस्साना और मान जाना तेरा.
तू पास नहीं तो क्या...
रहूँगा हमेशा, दीवाना तेरा.


कभी बातें न करके ,
अन्दर ही अन्दर तड़पावे तू.
मुझसे दूरियाँ बनाके,
हाँ बता जरा, खुद को भी क्यूँ तड़पावे तू.

जाने न कोई,
दिल मेरा क्या कह रहा.
हाँ तू ही मेरी,
किस्मत जो ऊपर वाला लिख रहा.

सोना सा,

ये जो धूप है.
भाए मुझे,
जो तेरा रूप है.




-*-*-*-

C-7a: Pedagogy of social science [ B.Ed First Year ]

1. माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने के लिए आपके द्वारा चुने गए विषय का क्षेत्र क्या है ? उदाहरण सहित व्याख्या करें। माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने के लिए हम...